Author : Sanjay Kumar Bilaspur
घुमारवीं में युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के लिए दो दिवसीय बी.आर. मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 10 और 11 जनवरी को शिवा स्कूल घुमारवीं के प्रांगण में आयोजित होगी। आयोजन शिवा एजुकेशन ग्रुप घुमारवीं के प्रबंधक पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा अपने पिता स्व. भगत राम की स्मृति में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में तीन वर्गों में मुकाबले होंगे – अंडर-14, ओपन वर्ग और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ खेल किट भी प्रदान की जाएगी। पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं और उनकी शारीरिक व मानसिक क्षमता को बढ़ाती हैं। अब तक लगभग 200 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है, जिनमें 20 बालिकाएं भी शामिल हैं।
प्रतियोगिता दिन और रात दोनों समय आयोजित की जाएगी, ताकि सभी मुकाबले सुचारू रूप से कराए जा सकें। खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था भी की गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हरिमन शर्मा करेंगे, जबकि समापन समारोह में पुरुषोत्तम शर्मा की माता रत्नी देवी विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार देंगी।
अंडर-14 सिंगल में विजेता को 2100 रुपये और उपविजेता को 1100 रुपये मिलेंगे। अंडर-14 डबल्स में विजेता जोड़ी 3100 रुपये और उपविजेता 2100 रुपये पाएगी। ओपन सिंगल में विजेता को 4100 रुपये और उपविजेता को 3100 रुपये, जबकि ओपन डबल्स में विजेता जोड़ी 5100 रुपये और उपविजेता 4100 रुपये इनाम में प्राप्त करेंगे। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डबल्स प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता जोड़ी 4100 रुपये और उपविजेता 2100 रुपये प्राप्त करेगी।
पुरुषोत्तम शर्मा ने क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट