Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
घुमारवीं के देलग गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी अखिल ठाकुर ने एक बार फिर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 5वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 94 किलोग्राम भार वर्ग की किक लाइट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है।
अपनी इस उपलब्धि के बाद अखिल ठाकुर ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह प्रदेश और देश का नाम ऊंचा करने की शुभकामनाएं दीं।
मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में अपार प्रतिभा है और अखिल ठाकुर जैसे खिलाड़ी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा न केवल अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं, बल्कि देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन कर सकते हैं।
अखिल ठाकुर ने इस प्रतियोगिता में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। 94 किलोग्राम भार वर्ग की किक लाइट स्पर्धा में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
यह अखिल ठाकुर की पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। इससे पहले भी वह एशियाई स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा वर्ल्ड कप में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। अब तक वे कुल 8 अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके हैं, जो उनकी लगातार मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।
राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। अखिल ठाकुर ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में लगातार चार बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी निरंतरता और श्रेष्ठ खेल कौशल का परिचय दिया है।
खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में उनकी इस सफलता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अखिल ठाकुर की इस उपलब्धि से न केवल घुमारवीं क्षेत्र बल्कि पूरे जिला और प्रदेश में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
रोहड़ू में वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा, कम उम्र के लोग ...
Shimla के Rohru क्षेत्र में Pension Scam का खुलासा, कम उम्र के लोग Old Age Pension ले रहे, Record जा
हिमाचल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, सोलन-बद्दी में तीन आरोपी...
Himachal में Drug Smuggling के खिलाफ Police Action तेज, Solan, Baddi और Nalagarh से Opium, Heroin और
अंब गांव में शादी से पहले युवती गायब, परिजनों के आरोपों से म...
Una के Amb क्षेत्र में शादी से पहले लापता युवती का मामला, परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया, Police जांच
हिमाचल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, ताप...
हिमाचल में Snowfall और Hailstorm से मौसम बदला, कई इलाकों में तापमान गिरा और Weather Alert जारी, फसलो
सड़क पार करते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बच्ची की जान गई...
Shimla के Kotkhai में दर्दनाक road accident, तेज रफ्तार vehicle की टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत, f
आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर बीसीसीआई लाएगा नए नियम...
IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ पार्टनर रहने पर BCCI सख्त, टीम अनुशासन और सुरक्षा को देखते हुए न
हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और तेज हवाओं से परेश...
Himachal में बर्फबारी, rain और तेज आंधी से मौसम बदला, सेब और गेहूं की फसल को नुकसान, कई इलाकों में a