Author : Sanjay Kumar Bilaspur
उपायुक्त राहुल कुमार ने आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए जिला बिलासपुर में नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए वार्डवार आरक्षण सूची जारी कर दी है। इस अधिसूचना के तहत महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए विभिन्न वार्डों में विशेष आरक्षण किया गया है।
नगर परिषद श्री नैना देवी जी क्षेत्र में कुल 7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें वार्ड नम्बर 4 दुर्गा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है, जबकि वार्ड नम्बर 5 शीतला, वार्ड नम्बर 6 शक्ति और वार्ड नम्बर 7 अंबिका महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड 1 देवी, वार्ड 2 तारा और वार्ड 3 कालिका को अनारक्षित रखा गया है।
नगर परिषद घुमारवीं क्षेत्र में कुल 9 वार्ड हैं। वार्ड 1 बड्डू, 2 इंदिरा, 8 टिकरी और 9 दकड़ी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड 6 जगदम्बा अनुसूचित जाति महिला और वार्ड 7 बजोआ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अन्य वार्ड 3 अम्बेदकर, 4 कल्याणा और 5 हारकुकर अनारक्षित रखे गए हैं।
नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्ड हैं। वार्ड 1 निहाल, 3 रौडा, 4 गुरूद्वारा, 6 कोसरियां और 7 चंगर महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड 2 स्टेडियम अनुसूचित जाति महिला और 11 लखनपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वार्ड 5 मेन मार्किट, 8 लक्ष्मीनारायण मंदिर, 9 टाउन हॉल और 10 धौलरा अनारक्षित हैं।
नगर पंचायत तलाई में कुल 7 वार्ड हैं। वार्ड 6 गुर्नाझड़ी महिलाओं और 7 सेउ अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड 4 तलाई बाजार अनुसूचित जाति, जबकि वार्ड 3 निचली सत्थ और 5 बरयाह अनारक्षित हैं। नगर पंचायत झंडूता और स्वारघाट के लिए दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकार, जिला प्रशासन ने वार्डवार आरक्षण सूची जारी कर आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है, जिससे महिलाओं और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किया जा सके।
भारत की बड़ी सफलता, मनदीप मनु की कप्तानी में ग्रैपलिंग टीम न...
Vietnam में आयोजित Asian Grappling Championship में India ने 2 Silver और 3 Bronze Medal जीते। Team I
दधोल कलां में आग की रहस्यमयी घटनाओं से हड़कंप, लाखों का नुकस...
Dadhol Kalan में लगातार Fire Incident से दहशत। Police और Forensic Team जांच में जुटी, चार दिनों में
दिनकर की सोच को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि, रश्मिरथी पर्व म...
Shimla में Rashmirathi Parv के दौरान राज्यपाल ने Ramdhari Singh Dinkar के विचारों को अपनाने का संदेश
11 जून से फिर बदलेगा हिमाचल का मौसम, बारिश और आंधी का अलर्ट...
Himachal Weather Update के अनुसार 11 जून से Western Disturbance सक्रिय होगा। Rain Alert, Thunderstor
जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों पर दिए बयान को लेकर मुख्यमंत्री...
CM Sukhu ने One Day Value टिप्पणी पर सफाई दी। Panchayati Raj चुनाव, BJP के आरोप और जिला परिषद राजनीत
एचपी शिवा परियोजना के दूसरे चरण के लिए 10 जून तक क्षेत्र चयन...
HP SHIVA Project के दूसरे चरण के लिए 10 जून तक क्षेत्र चयन के निर्देश। बागवानी विकास, किसानों की आय
मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, चिट्टा माफिया को नहीं मिलेगी कोई ...
Himachal में Environment Protection को जन आंदोलन बनाने का आह्वान। Chitta Mafia पर सख्त कार्रवाई, Gre