गगरेट में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से खैर की लकड़ी बरामद
गगरेट में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से खैर की लकड़ी बरामद

Post by : Himachal Bureau

June 8, 2026 4:46 p.m. 774

हिमाचल प्रदेश के गगरेट क्षेत्र में वन विभाग की सतर्कता के चलते खैर की लकड़ी की अवैध तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यह कार्रवाई वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान की गई, जिसमें एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से खैर की लकड़ी के सात मोच्छे बरामद किए गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार तड़के करीब 2:30 बजे की है, जब वन खंड अधिकारी गगरेट नरेश कुमार और जाड़ला बीट के वन रक्षक विक्रांत कुमार नियमित रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान जाड़ला कोहड़ी क्षेत्र में उन्हें एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन दिखाई दिया। वाहन (HP-19C-5912) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें खैर की लकड़ी के सात बड़े मोच्छे लदे हुए पाए गए।

वन विभाग की टीम ने वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से लकड़ी के कटान और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और परमिट मांगे, लेकिन वे कोई भी कानूनी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान महिंद्र सिंह निवासी कुठेड़ा जसवालां और हरमेश चंद निवासी जाड़ला कोहड़ी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में भी दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इसके बाद वन विभाग ने पूरी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए गगरेट पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई मॉन्टी गुलेरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने जब्त की गई लकड़ी, स्कॉर्पियो वाहन और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर संख्या 57/2026 दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 41 और 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश 26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़ाया मान पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर लगे गंभीर आरोप राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो सकते हैं बड़े खुलासे 15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले देखें रेट