Post by : Himachal Bureau
मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग क्षेत्र के जामला गांव में गुरुवार शाम एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। गांव के एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक आई बाढ़ ने श्मशान घाट को अपनी चपेट में ले लिया। तेज बहाव के कारण जलती हुई चिता बिखर गई और शव पानी के साथ बहने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बहते शव को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जब पानी का स्तर कम हुआ तो धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि कैलाश भंवर के अनुसार, जामला गांव निवासी 62 वर्षीय बापू नाछरिया रावत काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद परिवार और ग्रामीण पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पार्थिव शरीर को गांव के पास स्थित श्मशान घाट लेकर पहुंचे, जहां पास ही एक बड़ा नाला बहता है।
परिजनों ने बुजुर्ग को मुखाग्नि दे दी थी और सभी अंतिम विदाई की रस्म निभा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में पास का नाला उफान पर आ गया और उसका तेज बहाव श्मशान घाट तक पहुंच गया। देखते ही देखते बाढ़ का पानी जलती हुई चिता तक पहुंच गया, जिससे चिता बिखर गई और शव बहने लगा।
यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गांव के कई युवाओं और ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनते पानी में उतरकर बहते हुए शव को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि तब तक शव का कुछ हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था।
शव को सुरक्षित निकालने के बाद परिजन और ग्रामीण कई घंटों तक नाले का पानी कम होने का इंतजार करते रहे। जब बहाव सामान्य हुआ तो धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार की शेष प्रक्रिया पूरी की गई। इस दर्दनाक घटना ने न केवल मृतक के परिवार बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। अपनों को खोने के दुख के बीच अंतिम विदाई के समय सामने आए इस भयावह मंजर ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स