सोलन में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई युवती की मौत
सोलन में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई युवती की मौत

Post by : Himachal Bureau

Jan. 27, 2026 3:05 p.m. 342

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुनिहार थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान शिमला जिले के बनूटी गांव निवासी आहना चैटर्जी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम चालक आकाश ठाकुर युवती के साथ कोठी चौक से पुराने बस अड्डा कुनिहार की ओर जा रहा था।

हादसे के समय वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल कुनिहार पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक आकाश ठाकुर, निवासी हाटकोट गांव, डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन का उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #यात्रा समाचार #सफर की खबरें #सोलन
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, कोरिया को हराया शिमला पुलिस का बड़ा अभियान, पांच माह में 291 नशा तस्कर गिरफ्तार साच पास के दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में सरकार का बड़ा फैसला शिमला के चौपाल में कहासुनी के बाद चाकू से युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री की माताजी ने पिंक बूथ पर किया मतदान, लोकतंत्र में भागीदारी का दिया संदेश कुल्लू की नदी में बहा बहादुर युवक, दोस्त की जान बचाते हुए गंवाई अपनी जिंदगी हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हिमपात और कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि