Post by : Khushi Joshi
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम चयन को लेकर सबसे बड़ा और चौंकाने वाला फैसला यह रहा कि वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं दी गई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन की टीम इंडिया में जोरदार वापसी हुई है।
टीम की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है।
मुंबई में हुई चयन बैठक
टीम का चयन मुंबई में आयोजित चयन समिति की बैठक में किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने की। बैठक के बाद दोपहर करीब 2:15 बजे 15 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा की गई।
चयनकर्ताओं ने इस बार अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन तैयार करने की कोशिश की है। टीम में ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जो टी-20 प्रारूप में मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
अक्षर पटेल (उपकप्तान)
अभिषेक शर्मा
संजू सैमसन
तिलक वर्मा
हार्दिक पांड्या
शिवम दुबे
रिंकू सिंह
ईशान किशन
जसप्रीत बुमराह
हर्षित राणा
अर्शदीप सिंह
कुलदीप यादव
वरुण चक्रवर्ती
वाशिंगटन सुंदर
वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड से अहम सीरीज
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज खिलाड़ियों की फॉर्म, संयोजन और रणनीति परखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज
11 जनवरी – बड़ोदरा (पहला वनडे)
14 जनवरी – राजकोट (दूसरा वनडे)
18 जनवरी – इंदौर (तीसरा वनडे)
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज
21 जनवरी – नागपुर (पहला टी-20)
23 जनवरी – रायपुर (दूसरा टी-20)
25 जनवरी – गुवाहाटी (तीसरा टी-20)
28 जनवरी – विशाखापट्टनम (चौथा टी-20)
31 जनवरी – तिरुवनंतपुरम (पांचवां टी-20)
7 फरवरी से शुरू होगा टी-20 वर्ल्ड कप
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 20 मार्च को खेला जाएगा।
गत चैंपियन भारतीय टीम को ग्रुप-A में रखा गया है, जहां उसका सामना
श्रीलंका, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान से होगा।
टीम इंडिया के चयन के बाद क्रिकेट प्रेमियों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब देखना होगा कि क्या सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत एक बार फिर टी-20 विश्व चैंपियन बन पाएगा या नहीं।
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरे...
हमीरपुर में चिट्टा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नरेश ठाकुर ने खेलो
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन...
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से Drug Free Life का वचन लें। जानें क्यों नशे से दूरी का संकल्प परिवार और
चंबा नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम फोन से ...
चंबा के नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, Negi Ram Murder Case में बिना सिम वाले फोन से पुलिस क
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिने...
कांगड़ा के राधन शर्मा का CDS के जरिए चयन, प्रशिक्षण के बाद बनेंगे लेफ्टिनेंट। गांव और क्षेत्र में खु
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर...
Punjab Bandh Today के दौरान मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, हाईवे और बाजार प्रभावित होने की आशंका। पुल