Post by : Khushi Joshi
हिमाचल प्रदेश की दवा इंडस्ट्री से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की नवंबर माह की राष्ट्रीय ड्रग क्वालिटी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य में बनी 49 दवाएं तय गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इन दवाओं को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी (NSQ) घोषित किया गया है।
सीडीएससीओ और राज्य दवा नियामकों द्वारा की गई इस जांच में देशभर की कुल 205 दवाएं गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाई गईं, जिनमें सबसे अधिक संख्या हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं की रही। ये दवाएं बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, सोलन, कालाअंब, पांवटा साहिब और ऊना जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित फार्मा इकाइयों में तैयार की गई थीं।
जांच के दौरान राज्य की औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं में 37 दवाओं और सीडीएससीओ की केंद्रीय प्रयोगशालाओं में 12 दवाओं के सैंपल असफल पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार, कालाअंब स्थित एक कंपनी की अकेले पांच दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल हुई हैं।
जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, वे टाइफाइड, फेफड़ों और मूत्र संक्रमण, पेट संबंधी बीमारियों, खांसी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी जैसे गंभीर रोगों के इलाज में इस्तेमाल की जाती हैं, जिससे इस मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।
इस पूरे मामले पर राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं और सभी फेल बैच को तुरंत बाजार से वापस (रिकॉल) करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, दवा निरीक्षकों को इन इकाइयों का रिस्क-बेस्ड निरीक्षण करने के आदेश भी दिए गए हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर जारी ड्रग अलर्ट के अनुसार, हिमाचल के बाद उत्तराखंड की 39, गुजरात की 27 और मध्य प्रदेश की 19 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर असफल पाई गई हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इसी अवधि में दो दवाएं नकली भी घोषित की गई हैं।
यह रिपोर्ट हिमाचल की दवा इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है, क्योंकि राज्य को देश की “फार्मा हब” के रूप में जाना जाता है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट