Post by : Khushi Joshi
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के डैहर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। नेरचौक–मनाली फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में सेना में तैनात अग्निवीर जवान प्रशांत ठाकुर वीरगति को प्राप्त हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर जवान प्रशांत ठाकुर अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर मनाली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे चक्कर चौक के पास पहुंचे, मंडी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किए, लेकिन इलाज के दौरान प्रशांत ठाकुर ने दम तोड़ दिया। जवान की शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जब प्रशांत ठाकुर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के अधिकारियों, जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
देश और प्रदेश को अपने इस वीर सपूत पर गर्व है। अग्निवीर जवान प्रशांत ठाकुर की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च