चैहनी वारियर्स ने जीता नमो लीग फाइनल, 1.11 लाख रुपये और ट्रॉफी पर कब्जा
चैहनी वारियर्स ने जीता नमो लीग फाइनल, 1.11 लाख रुपये और ट्रॉफी पर कब्जा

Author : Prem Sagar

Feb. 12, 2026 12:15 p.m. 138

सैंज के लक्ष्मी नारायण स्टेडियम में आयोजित नमो लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-4 का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में चैहनी वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और 1,11,111 रुपये का नगद इनाम अपने नाम किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाबा बालक नाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंध निदेशक चंदन सेठ मैदान में पहुंचे। खिलाड़ियों और आयोजक मंडल ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। उनके साथ समाजसेवी आर.जे. गिरीराज महाराज, प्रेम पालसरा, झावेराम ठाकुर, लूदरचंद नेगी और प्रभु लक्ष्मी नारायण के कारदार जगरनाथ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नमो लीग के इतिहास में पहली बार टॉस एक विशेष अंदाज में किया गया। आर.जे. गिरीराज महाराज द्वारा भेंट किए गए चार तोले के चांदी के सिक्के से टॉस कराया गया। टॉस जीतकर चैहनी वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विशेष बात यह रही कि टॉस जीतने पर चैहनी वारियर्स को वही चार तोले का चांदी का सिक्का भेंट किया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चैहनी वारियर्स ने निर्धारित 12 ओवरों में 153 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान विशाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 30 गेंदों में 66 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। आखिरी गेंद पर लगाया गया उनका छक्का दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना। शानदार प्रदर्शन के लिए विशाल को मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुट्टी बॉयज की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 61 रनों पर सिमट गई। चैहनी वारियर्स के गेंदबाजों ने अनुशासित और प्रभावी गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।

फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी के साथ 1,11,111 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 55,555 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

लक्ष्मी क्लब रैला के प्रधान मोहर सिंह नेगी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को नशे और बुरी आदतों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लक्ष्मी युवक मंडल रैला की सभी ने सराहना की। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम, आयोजकों और मुख्य अतिथियों ने ट्रॉफी के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाकर इस यादगार पल को संजोया।

नमो लीग सीजन-4 का यह आयोजन क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए यादगार साबित हुआ और युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह को और भी बढ़ा गया।

#हिमाचल प्रदेश #खेल समाचार #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #कुल्लू
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चैहनी वारियर्स ने जीता नमो लीग फाइनल, 1.11 लाख रुपये और ट्रॉफी पर कब्जा किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर अखिल ठाकुर को मंत्री राजेश धर्माणी ने दी बधाई 12 फरवरी 2026 को सोने में मामूली तेजी और चांदी में हल्की गिरावट, जानें आज के ताजा भाव HIV पीड़ित की पहचान उजागर करने पर पत्नी व रिश्तेदारों पर केस दर्ज हमीरपुर में स्कूल मान्यता आवेदन अब केवल ऑनलाइन होंगे बिलासपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल, चार्जिंग तेज सोना-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव, फिर रिकॉर्ड छूने के संकेत पालमपुर में खिला रंगों का संसार, 50 हजार ट्यूलिप से सजा गार्डन पर्यटकों के लिए खुला