Post by : Himachal Bureau
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बिलासपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल किया गया है। पिछले दो दिनों से इस बस का परीक्षण विभिन्न रूटों पर किया गया और ट्रायल संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों के अनुसार अब इस बस को आगे के परीक्षण के लिए दूसरे डिपो भेज दिया गया है।
एचआरटीसी के डिप्टी डीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि ट्रायल के पहले दिन बस को बिलासपुर एम्स से हमीरपुर तक चलाया गया। वहीं दूसरे दिन बस को बिलासपुर से स्वारघाट होते हुए गुरु का लाहौर तक और वापसी उसी रूट से संचालित किया गया। ट्रायल के दौरान बस में लगभग 65 यात्रियों को बैठाकर संचालन किया गया, जिसमें बस की पावर और प्रदर्शन बेहतर पाया गया।
उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बस की ओवरलोडिंग क्षमता भी तय मानकों से अधिक पाई गई है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष पूरे तकनीकी डाटा के विश्लेषण के बाद ही निकाला जाएगा। इस दौरान चार्जिंग व्यवस्था पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। फिलहाल निगम की वर्कशॉप में एक चार्जर लगाया गया है, जिससे एक साथ दो बसों को चार्ज किया जा सकता है। एक बस को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 90 से 95 मिनट का समय लग रहा है।
भविष्य की योजना के तहत बिलासपुर डिपो, बस स्टैंड और प्रस्तावित मंडी-भराड़ी बस स्टैंड में भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा घुमारवीं में भी चार्जिंग सुविधा विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिससे इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा।
डिप्टी डीएम ने बताया कि वर्तमान में बिलासपुर डिपो में 117 बसें 168 रूटों पर संचालित हो रही हैं। इनमें से 20 घाटे वाले रूटों को निजी बस ऑपरेटरों को देने की प्रक्रिया जारी है, जिसमें अभी तक एक रूट आवंटित किया गया है और शेष रूटों का आवंटन होना बाकी है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ईंधन और रखरखाव लागत में बड़ी बचत होने की संभावना है। एचआरटीसी प्रदेशभर में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल कर रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बिलासपुर डिपो सहित अन्य डिपो में भी इन बसों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट