कांगड़ा चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य गिरोह का पर्दाफाश तीन गिरफ्तार
कांगड़ा चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य गिरोह का पर्दाफाश तीन गिरफ्तार

Post by : Ram Chandar

Feb. 26, 2026 11:21 a.m. 138

बैजनाथ (कांगड़ा) जिला कांगड़ा पुलिस ने 32.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के मुख्य नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को मुख्य आरोपी महिला, उसके बेटे और एक अन्य सहयोगी को आलमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को पुलिस ने प्रिंस राणा (23) निवासी गांव मलेहड़, तहसील बैजनाथ और सुधांशु सोनी (26) निवासी लड़भड़ोल, जिला मंडी को 32.56 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बरामद नशे की खेप उन्हें एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थी।

जांच में सामने आया कि इस अवैध कारोबार की मुख्य सरगना सोनिका राणा (42) है, जो अपने बेटे आकाश राणा (25) और सहयोगी रिशभ कुमार उर्फ रिशु (29) के साथ मिलकर नशे की आपूर्ति कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और करीब 12 घंटों के भीतर आलमपुर में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क के तार किन अन्य स्थानों और लोगों से जुड़े हैं।

एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और नशे के स्रोतों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी की गतिविधियों की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #कांगड़ा समाचार #हिमाचल प्रदेश पुलिस
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
कंजयाण कॉलेज में रक्तदान शिविर 48 यूनिट रक्त संग्रह रिटायर्ड टीचर शीला देवी की प्राकृतिक खेती से आलू उत्पादन में बड़ी सफलता हिमाचल बिलासपुर सरकारी नौकरी के झांसे में महिला से 4.56 लाख रुपये ठगे मुख्यमंत्री ने पुलिस कांस्टेबल अभय कौंडल के निधन पर जताया शोक शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिवालसर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का किया विधिवत शुभारंभ हिमाचल स्मार्ट मीटर से बिजली शटडाउन की जानकारी सीधे मोबाइल पर बैजनाथ पुलिस ने घर से 32.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया, दो युवकों को गिरफ्तार किया 65 वर्षीय हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस