Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
रिवालसर (मंडी): मंडी जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल रिवालसर की पावन धरती पर आज तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत आगाज किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में करुणा, सह-अस्तित्व और विश्व शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छेश्चू उत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है, जो समाज को एकता और मानवता के सूत्र में बांधता है।
अपने संबोधन की शुरुआत “जुले, नमस्ते” से करते हुए उन्होंने सभी को उत्सव की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी स्थल रिवालसर की यह पावन धरती गुरु पद्मसंभव की तपस्थली के रूप में विश्वभर में श्रद्धा का केंद्र है। लेह-लद्दाख, जांस्कर, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालु इस हिमालयी बौद्ध परंपरा और साझा सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत करते हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब श्रद्धालु पवित्र झील की कोरा (परिक्रमा) करते हुए, हाथों में माला जपते और दीप प्रज्ज्वलित करते दिखाई देते हैं, तो यह दृश्य मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उन्होंने आह्वान किया कि गुरु पद्मसंभव की इस पावन भूमि पर सभी अपने जीवन में सद्भावना, करुणा और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया और रिवालसर क्षेत्र के विकास एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मेला आयोजन समिति की अध्यक्ष और एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला प्रशासन और स्थानीय जनता का धन्यवाद करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
शिक्षा मंत्री ने डे केयर सेंटर भंगरोटु के दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर उनके साथ खुशी साझा की।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बिलासपुर सदर विधानसभा तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय लोग और बौद्ध श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कंजयाण कॉलेज में रक्तदान शिविर 48 यूनिट रक्त संग्रह...
कंज्यारन कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जिसमें विद्यार्थियों एनसी
रिटायर्ड टीचर शीला देवी की प्राकृतिक खेती से आलू उत्पादन में...
हमीरपुर की शीला देवी ने बिना रासायनिक खाद और कीटनाशक के प्राकृतिक खेती से कई क्विंटल आलू उगाकर किसान
हिमाचल बिलासपुर सरकारी नौकरी के झांसे में महिला से 4.56 लाख ...
हिमाचल बिलासपुर Government job का झांसा देकर महिला से ₹4.56 लाख ठगे, accused ने खुद को engineer बताय
मुख्यमंत्री ने पुलिस कांस्टेबल अभय कौंडल के निधन पर जताया शो...
मुख्यमंत्री सुक्खू ने पुलिस कांस्टेबल अभय कौंडल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को संवे
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिवालसर में तीन दिवसीय राज्य स्...
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिवालसर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का शुभारंभ, दिया शांति
हिमाचल स्मार्ट मीटर से बिजली शटडाउन की जानकारी सीधे मोबाइल प...
हिमाचल में Smart Meter से बिजली शटडाउन की जानकारी Consumers को सीधे Mobile पर मिलेगी। यह सुविधा Tran
बैजनाथ पुलिस ने घर से 32.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया, दो युवक...
बैजनाथ Police ने घर में तलाशी के दौरान 32.56 ग्राम Chitta बरामद किया। दो युवक Arrested, पूछताछ में ख