Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
भोरंज उपमंडल के राजकीय डिग्री कॉलेज कंजयाण में गुरुवार को रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कॉलेज के रैड रिबन क्लब, एनसीसी इकाई और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर का शुभारंभ एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान दान है, जो न केवल मानवता की सेवा करता है बल्कि जरूरतमंद को नया जीवन भी प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
शशिपाल शर्मा ने कहा कि इस तरह के शिविर समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ युवाओं में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी आवश्यक मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित वातावरण में रक्त संग्रह किया गया।
रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कॉलेज प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए रैडक्रॉस सोसाइटी, चिकित्सा दल और सभी स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट