टीजीटी नॉन मेडिकल का रिजल्ट घोषित, 343 पदों के लिए हुई सफलता
टीजीटी नॉन मेडिकल का रिजल्ट घोषित, 343 पदों के लिए हुई सफलता

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Feb. 26, 2026 3:21 p.m. 2539

हमीरपुर, 26 फरवरी 2026: हिमाचल प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HP RSC) ने टीजीटी नॉन मेडिकल (पोस्ट कोड 25002) के 343 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है।

यह परीक्षा 25 से 27 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। आयोग ने सफल उम्मीदवारों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर प्रकाशित कर दी है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से आयोग के परिसर में शुरू होगी। इसका विस्तृत शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान सभी मूल प्रमाण पत्र, दो-दो फोटो प्रतियां और वैध पहचान पत्र साथ लाएं। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसे दूसरा अवसर नहीं मिलेगा।

प्रदेश के युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है। अंतिम प्रक्रिया के बाद ही नियुक्ति की राह साफ होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को समय पर तैयारी पूरी करनी चाहिए और आधिकारिक वेबसाइट से नियमित अपडेट चेक करना चाहिए।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता