गंधर्वा राठौर ने राष्ट्रीय होली उत्सव का शिमला में मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
गंधर्वा राठौर ने राष्ट्रीय होली उत्सव का शिमला में मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Feb. 26, 2026 5:08 p.m. 2269

हमीरपुर उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर सुजानपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली उत्सव का औपचारिक आमंत्रण दिया। यह भव्य आयोजन 1 मार्च से 4 मार्च, 2026 तक ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में संपन्न होगा।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को उत्सव की रूपरेखा से अवगत कराया गया और कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक उत्सव प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को देशभर में पहचान दिलाने का माध्यम बनते हैं।

राष्ट्रीय होली उत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक संध्याएं, हिमाचली लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां, पारंपरिक झांकियां, वेशभूषा प्रदर्शन तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकारों और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।

जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने भी उत्सव की तैयारियों में सहयोग देने का आश्वासन दिया है, जिससे यह आयोजन और भी भव्य एवं सफल बन सके।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता