सिविल अस्पताल गगरेट में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, तहसीलदार कुलताज सिंह ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप
सिविल अस्पताल गगरेट में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, तहसीलदार कुलताज सिंह ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप

Author : Deepak Jaswal Gagret

Dec. 22, 2025 7:30 p.m. 3388

सिविल अस्पताल गगरेट में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन कुलताज सिंह, तहसीलदार घनारी ने बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर किया।

इस अवसर पर तहसीलदार कुलताज सिंह ने नवजात शिशुओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों को आजीवन दिव्यांगता से बचाने के लिए पोलियो की दवा अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे पोलियो रोग के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए सभी अभिभावकों का यह दायित्व बनता है कि वे पोलियो टीमों का पूरा सहयोग करें और अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलवाएं।

इस मौके पर सिविल अस्पताल गगरेट के डॉ. पंकज पराशर, खंड चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत उपमंडल गगरेट के विभिन्न गांवों में कुल 82 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 7246 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जो बच्चे आज बूथ तक नहीं पहुंच सके, उनके लिए सोमवार से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्टाफ नर्स सुषमा, ज्योत्स्ना, रमा, रजनी तथा सिविल अस्पताल गगरेट के अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।


 

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #Gagret News
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरेश ठाकुर ने दिलाई शपथ