Post by : Himachal Bureau
पठानकोट–जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर सोमवार को पठानकोट से गुलेर रेलवे स्टेशन तक रेल इंजन का सफल ट्रायल किया गया। इस दौरान इंजन पांच डिब्बों को खींचता हुआ गुजरा, जिसे देखकर स्थानीय लोगों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ट्रायल के सफल रहने से अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस रूट पर ट्रेनों की नियमित आवाजाही शुरू हो सकेगी।
करीब तीन वर्षों से बंद पड़े इस रेलमार्ग के कारण जिला कांगड़ा के कई विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को आवागमन के लिए बसों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। स्थानीय जनता लंबे समय से रेल सेवा बहाल होने का इंतजार कर रही थी, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे। अब ट्रायल के बाद लोगों को राहत की उम्मीद नजर आ रही है।
रेलसेवा बंद रहने से न केवल स्थानीय यात्रियों बल्कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के बंद होने से क्षेत्र के पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ा और राजस्व में गिरावट दर्ज की गई।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में चक्की खड्ड पर बने पुल के तीन पिलर भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके चलते इस रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। अब पुल का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे ट्रायल संभव हो पाया है।
हालांकि बीच-बीच में नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला तक ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन कोपरलाहड़ क्षेत्र में भूस्खलन के कारण सेवा फिर बाधित हो गई। फिलहाल कोपरलाहड़ से बैजनाथ तक सीमित रेल सेवा चल रही है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही पठानकोट से कांगड़ा घाटी होते हुए जोगिंद्रनगर तक रेल सेवा पूरी तरह बहाल होगी, जिससे क्षेत्र के विकास, पर्यटन और आम जनता की सुविधा को बड़ा लाभ मिलेगा।
एम्स में पत्रकारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग...
Journalists Welfare Association ने AIIMS व सरकारी अस्पतालों में free cashless इलाज की सुविधा देने की
भल्लू हादसे के पीड़ितों के साथ केंद्र सरकार, नड्डा ने दिया भ...
Bhallu bridge bus accident में जान गंवाने वालों के परिजनों से Barthi Rest House में मिले JP Nadda बो
कुल्लू-मनाली में फिर जगी पर्यटन रौनक, सैलानियों की बढ़ी आमद...
Weather साफ होते ही Kullu-Manali में tourist movement तेज, Lahaul valley बनी नया attraction, hotels
राज्यपाल की आपत्तियों के बीच विधानसभा ने दो विधेयक फिर किए प...
Himachal Assembly ने Governor objections के बावजूद RERA Amendment Bill और Municipal Corporation Amen
बिलासपुर महिला हत्या केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने कबूला ...
बिलासपुर महिला हत्या मामले में police investigation तेज, दो आरोपी arrest हुए, अदालत से 3 days police
हमीरपुर में नशे पर शिकंजा 6 ग्राम चिट्टे संग दो आरोपी पकड़े...
Hamirpur Police की बड़ी कार्रवाई pickup vehicle checking के दौरान 6 gram chitta बरामद दो smugglers ग
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड 1% ट...
Gold-Silver prices में volatility जारी, international market में सोना 1% और चांदी 2.7% गिरी, investo