भल्लू हादसे के पीड़ितों के साथ केंद्र सरकार, नड्डा ने दिया भरोसा
भल्लू हादसे के पीड़ितों के साथ केंद्र सरकार, नड्डा ने दिया भरोसा

Post by : Himachal Bureau

Feb. 17, 2026 2:30 p.m. 2388

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को भल्लू पुल के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। यह मुलाकात बरठीं स्थित विश्राम गृह में हुई, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल भी उनके साथ मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनके दुख को वह भली-भांति समझते हैं।

गौरतलब है कि बीते वर्ष 7 अक्तूबर की रात भल्लू पुल के समीप सड़क से गुजर रही एक निजी बस पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों की चपेट में आ गई थी। इस भीषण हादसे में 16 लोगों की जान चली गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। हालांकि, पीड़ित परिवारों को हर स्तर पर सहायता प्रदान की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री ने बरठीं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, शाहतलाई मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके