मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इंटरनेट फेल मरीजों को घंटों इंतजार
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इंटरनेट फेल मरीजों को घंटों इंतजार

Post by : Himachal Bureau

Feb. 17, 2026 4:37 p.m. 2301

डा. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मंगलवार को इंटरनेट सेवाएं ठप रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहा, जिससे पर्ची बनवाने और टेस्ट के बिल कटवाने का काम प्रभावित हुआ।

इंटरनेट न होने के कारण ओपीडी, पंजीकरण और कैश काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। मरीज घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे, जिससे इलाज प्रक्रिया में भी देरी हुई।

स्थिति को संभालने के लिए पर्ची और बिलिंग काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने अपने मोबाइल फोन के इंटरनेट डेटा का सहारा लिया। जिन कंप्यूटरों में मोबाइल नेटवर्क जोड़ा जा सकता था, वहां अस्थायी रूप से काम चलाया गया।

हालांकि दोपहर बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गईं, लेकिन तब तक मरीजों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। मरीजों ने बताया कि सर्वर या इंटरनेट फेल होने की समस्या यहां पहले भी कई बार सामने आ चुकी है।

मरीजों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार ऐसी तकनीकी खामियां सामने आने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि इंटरनेट फॉल्ट के कारण समस्या आई थी और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में मरीजों को परेशानी न हो।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके