Post by : Himachal Bureau
बिलासपुर – बिलासपुर नगर से सटी ओयल पंचायत के दनोह गांव में हुई प्रवासी महिला की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार इस जघन्य वारदात को महिला के पति गोबिंद राम ने अंजाम दिया था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने महिला पर लोहे की रॉड से हमला किया, जबकि मृतका के देवरों ने उसके हाथ, पैर और टांगों को पकड़े रखा था। किसी को आवाज न पहुंचे, इसके लिए महिला का मुंह भी बंद किया गया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया है, जबकि मुख्य आरोपी गोबिंद राम की तलाश जारी है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गोबिंद राम को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग है। इसी शक के चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। एक फरवरी को हुए झगड़े के बाद महिला की हत्या कर दी गई।
आरोपियों ने महिला के शव को सैप्टिक टैंक में डालकर उसके ढक्कन को सीमेंट से सील कर दिया, ताकि किसी को भी शव का पता न चल सके। इसके बाद तीनों आरोपी बिलासपुर से अपने मूल स्थान झारखंड फरार हो गए।
इस मामले में Sandeep Dhawal, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, ने बताया कि दो आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रोहड़ू में वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा, कम उम्र के लोग ...
Shimla के Rohru क्षेत्र में Pension Scam का खुलासा, कम उम्र के लोग Old Age Pension ले रहे, Record जा
हिमाचल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, सोलन-बद्दी में तीन आरोपी...
Himachal में Drug Smuggling के खिलाफ Police Action तेज, Solan, Baddi और Nalagarh से Opium, Heroin और
अंब गांव में शादी से पहले युवती गायब, परिजनों के आरोपों से म...
Una के Amb क्षेत्र में शादी से पहले लापता युवती का मामला, परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया, Police जांच
हिमाचल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, ताप...
हिमाचल में Snowfall और Hailstorm से मौसम बदला, कई इलाकों में तापमान गिरा और Weather Alert जारी, फसलो
सड़क पार करते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बच्ची की जान गई...
Shimla के Kotkhai में दर्दनाक road accident, तेज रफ्तार vehicle की टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत, f
आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर बीसीसीआई लाएगा नए नियम...
IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ पार्टनर रहने पर BCCI सख्त, टीम अनुशासन और सुरक्षा को देखते हुए न
हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और तेज हवाओं से परेश...
Himachal में बर्फबारी, rain और तेज आंधी से मौसम बदला, सेब और गेहूं की फसल को नुकसान, कई इलाकों में a