एम्स में पत्रकारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग नड्डा को सौंपा ज्ञापन
एम्स में पत्रकारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग नड्डा को सौंपा ज्ञापन

Post by : Himachal Bureau

Feb. 17, 2026 2:57 p.m. 1702

बरठीं। पत्रकार हितों और पत्रकारिता के संरक्षण को लेकर फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, जिला बिलासपुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकारों को एम्स सहित अन्य केंद्र व राज्य सरकार के अधीन स्वास्थ्य संस्थानों में नि:शुल्क और विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा सुविधा देने का भी आग्रह किया गया।

महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि पत्रकार समाज के हर वर्ग की आवाज बनकर कार्य करते हैं, लेकिन स्वयं उनके स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है। ऐसे में उन्हें और उनके आश्रित परिवारजनों को कैशलेस और नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और दिन-रात जनहित के कार्यों में जुटे रहते हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए ठोस नीति बनाई जानी जरूरी है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रेस क्लब झंडूता के प्रधान बाबूराम भारद्वाज, देशराज रणौत, तरसेम राणा, हिमल भारद्वाज, जितेंद्र गौतम, राजेंद्र जगोता, टीडी शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #बिलासपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश 26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़ाया मान पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर लगे गंभीर आरोप राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो सकते हैं बड़े खुलासे 15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले देखें रेट