Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक विषयों, आगामी चुनाव और पार्टी की रणनीतियों पर विस्तृत बातचीत हुई। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, पर्यटन, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचा और स्थानीय स्तर पर योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान जयराम ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व को हिमाचल प्रदेश में संगठन के मजबूतीकरण, आगामी कार्यक्रमों और जिला तथा मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संबंधित जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जयराम ठाकुर के सुझावों को गंभीरता से सुना और हिमाचल में पार्टी की रणनीति को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के बाद जयराम ठाकुर ने कहा कि संसद में प्रस्तुत केंद्रीय आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और विकसित भारत 2047 के संकल्प को सिद्ध करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत अब दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है। इसका पूरा श्रेय मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों, कड़े आर्थिक सुधारों और “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र को जाता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सर्वेक्षण में दर्शाई गई GDP वृद्धि दर और राजकोषीय स्थिरता स्पष्ट रूप से दिखाती है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले एक दशक में जो आर्थिक और नीतिगत ढांचा तैयार किया है, वह अब स्पष्ट रूप से परिणाम दे रहा है। उन्होंने विशेष रूप से पूंजीगत व्यय में की गई रिकॉर्ड वृद्धि का उल्लेख किया, जिसने न केवल देश के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प किया है बल्कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में कनेक्टिविटी, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण में जो नीतियां और योजनाएं प्रस्तुत की गई हैं, वे हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में भी बदलाव लाएंगी। राज्य में पर्यटन, सड़क, हवाई और डिजिटल कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो राज्य के युवाओं और स्थानीय व्यवसायों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है।
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर...
Punjab Bandh Today के दौरान मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, हाईवे और बाजार प्रभावित होने की आशंका। पुल
मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा...
मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए 25 अगस्त से Helicopter Service शुरू होगी। होली से गौरीकुंड तक किराया 6255
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा