Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने सोमवार को राज्यपाल की आपत्तियों के बावजूद दो महत्वपूर्ण विधेयकों को बिना किसी बदलाव के दोबारा पारित कर दिया। इनमें रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक और हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक शामिल हैं।
रियल एस्टेट (Regulation and Development) संशोधन विधेयक को पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पारित किया गया था। इसके बाद यह विधेयक मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया, जहां कुछ आपत्तियों के साथ इसे पुनर्विचार के लिए वापस लौटा दिया गया था।
हालांकि, सदन ने राज्यपाल की आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया और विधेयक को बिना किसी संशोधन के दोबारा पारित कर दिया। सरकार का कहना था कि यह विधेयक जनहित और रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है।
इसके साथ ही विधानसभा ने हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक को भी फिर से मंजूरी दी। इस विधेयक में महापौर और उप-महापौर के कार्यकाल को ढाई वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष करने का प्रावधान किया गया है।
इस विधेयक को भी पहले राज्यपाल ने पुनर्विचार के लिए लौटाया था, लेकिन विधानसभा ने इसे इसके मूल स्वरूप में ही दोबारा पारित कर दिया। सरकार का मानना है कि इससे नगर निकायों में स्थिरता आएगी और विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे