नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, महिलाओं के ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड
नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, महिलाओं के ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Sept. 29, 2026 12:40 p.m. 121

भारत की निशानेबाज नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ ही नीरू इस इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं।

फाइनल में 30 में से 28 निशाने सटीक

26 वर्षीय नीरू ढांडा ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। इस प्रदर्शन के साथ वह शीर्ष स्थान पर रहीं। चीन की सन यूनोंग ने 26 हिट के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक ने 21 हिट के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। नीरू की इस जीत के साथ भारत को एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड मेडल मिला है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के खाते में अब कुल 47 पदक हैं, जिनमें 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

महिला ट्रैप टीम ने भी जीता सिल्वर

नीरू ढांडा की इस व्यक्तिगत सफलता से पहले भारतीय महिला टीम ने भी ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता। भारतीय टीम में नीरू के साथ आशिमा अहलावत और मनीषा कीर शामिल थीं। भारतीय टीम ने कुल 328 अंक हासिल किए। चीन ने 346 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि कुवैत की टीम 325 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Read Also: हमीरपुर में खाद्य वस्तुओं के दाम तय, सादे भोजन की थाली 100 रुपये

वर्ल्ड कप में भी रचा था इतिहास

नीरू ढांडा इससे पहले 2026 में ISSF वर्ल्ड कप में भी इतिहास रच चुकी हैं। जुलाई में लोनाटो, इटली में उन्होंने महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था और ISSF वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत ट्रैप गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर नीरू ने अब अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। उनकी इस जीत ने भारतीय शूटिंग दल के पदक अभियान में भी एक और महत्वपूर्ण गोल्ड जोड़ा है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #खेल समाचार #मनोरंजन #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता