हिमाचल के डिपो में पहली बार मिलेगा प्राकृतिक जौ का आटा
हिमाचल के डिपो में पहली बार मिलेगा प्राकृतिक जौ का आटा

Post by : Mamta

Dec. 11, 2025 10:42 a.m. 2883

हिमाचल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब उपभोक्ताओं को पहली बार प्राकृतिक खेती से तैयार जौ का आटा डिपो में उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य में तैयार इस उत्पाद की खासियत यह है कि यह पूरी तरह रसायनमुक्त होगा और उच्च फाइबर के साथ पारंपरिक स्वाद का अनोखा मिश्रण भी देगा। इसी को लेकर हाल ही में कृषि विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि प्राकृतिक खेती की तकनीक से प्राप्त जौ को पिसाई करवाकर पूरे प्रदेश के डिपो और कृषि विभाग के आउटलेट के माध्यम से आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। 20 दिसंबर के बाद राज्यभर के डिपो में यह स्थानीय प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा।

कृषि विभाग ने इस बार पहली बार पांगी घाटी में प्राकृतिक खेती पद्धति से खरीदे गए जौ की पिसाई कराने का फैसला लिया है। तय दर के अनुसार उपभोक्ताओं को जौ का आटा 120 रुपये प्रति किलो की कीमत पर मिलेगा। विभाग के सचिव के अनुसार यह आटा डिपो और विभागीय स्टोर्स दोनों जगह उपलब्ध रहेगा ताकि लोगों को स्थानीय और शुद्ध उत्पाद आसानी से मिल सकें। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और स्थानीय किसानों की उत्पादन क्षमता को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उधर, प्राकृतिक खेती विधि से तैयार मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी सरकार द्वारा 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। कृषि विभाग ने प्रदेशभर में इसी दर पर मक्की की खरीद की है। अब इसे पिसवाकर उपभोक्ताओं के लिए डिपो में 55 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले यही मक्की का आटा 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। विभाग का मानना है कि इन स्थानीय उत्पादों को डिपो प्रणाली में शामिल करने से उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता का खाद्यान्न मिलेगा और किसानों को भी प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके