शिमला के नेरवा में सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, परिवार में मातम
शिमला के नेरवा में सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, परिवार में मातम

Post by : Himachal Bureau

Sept. 23, 2026 3:50 p.m. 108

शिमला जिले की नेरवा तहसील की दूरदराज पंचायत टेलर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सांप के डसने की आशंका के बाद दो सगी बहनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान जितेंद्र चौहान की बेटियों महक (11) और कनक (8) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कमरे में बेसुध मिली थीं दोनों बच्चियां

जानकारी के अनुसार, घटना 20 सितंबर की है। दोनों बहनों को उनके कमरे में बेसुध हालत में पाया गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत दोनों बच्चियों को उपचार के लिए नजदीकी त्यूणी अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें रोहड़ू अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उनकी स्थिति को देखते हुए दोनों को तत्काल शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया।

Read Also: WhatsApp मैसेज पर नौकरी से निकाले HRTC कंडक्टर की बहाली, हाईकोर्ट ने रद्द किया बर्खास्तगी आदेश

आईजीएमसी में इलाज के दौरान मौत

आईजीएमसी शिमला में चिकित्सकों ने दोनों बच्चियों का उपचार किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दो बेटियों को एक साथ खोने से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियों की मौत सांप के डसने से होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और अन्य जांच के आधार पर मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। दो मासूम बहनों की एक साथ हुई मौत से क्षेत्र में गहरा दुख है। घटना ने परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।

#शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता