Post by : Himachal Bureau
जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार तेज रखे हुए है। हाल ही में जुब्बल क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 44.15 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब की दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप सिंह निवासी गांव डोनेमट्टर, तहसील गुरुहरसहाय, जिला फिरोजपुर और अमनप्रीत कौर निवासी गांव मत्तर हियार, तहसील गुरुहरसहाय, जिला फिरोजपुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी जुब्बल और रोहड़ू में नशा बेचने की फिराक में थे। पुलिस लगातार नशे के सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है और यह देख रही है कि आरोपियों ने चिट्टा कहां से खरीदा और उनके पीछे कौन जिम्मेदार है। इससे पहले भी पुलिस ने जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र में पंजाब समेत अन्य राज्यों के कई बड़े तस्करों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। सभी मामले में आरोपी नशे के आदी युवाओं को नशा सप्लाई करने के लिए पहुंच रहे थे।
इस साल पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत 71 दिनों में 73 मामले दर्ज किए गए और 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नशा तस्करी के इन मामलों में न केवल स्थानीय बल्कि अन्य राज्यों में बैठे तस्करों को भी पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। जिले में पुलिस ने कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ किया है, जिनमें गिरोहों के सरगना भी शामिल हैं।
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना और जिले में नशे का प्रसार रोकना है। जुब्बल में गिरफ्तार आरोपियों के मामले में पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन छानबीन कर रही है और तस्करी की पूरी सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी और सूचना नेटवर्क मजबूत कर दिया है, ताकि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो और अन्य राज्यों में बैठे बड़े सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया जा सके। इस कार्रवाई से जुड़े पहलुओं की निगरानी लगातार जारी है।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर