Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर जिले के उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को नादौन उपमंडल का दौरा कर क्षेत्र में चल रही कई महत्वपूर्ण और बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सबसे पहले जोल सप्पड़ क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माणाधीन नए परिसर का दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से कार्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। डीसी राठौड़ ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसकी समयबद्ध पूर्णता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस परियोजना में किसी भी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसके बाद उपायुक्त ने जलाड़ी क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी भवनों के निर्माण में तय मानकों का सख्ती से पालन किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न आए।
नादौन में उपायुक्त ने निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल और रिवर राफ्टिंग साइट का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि खेल और पर्यटन से जुड़ी ये परियोजनाएं नादौन क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी। इसलिए इन कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना बेहद जरूरी है।
इसके अलावा उपायुक्त ने ग्राम पंचायत हड़ेटा में विकसित किए जा रहे ईको टूरिज्म पार्क के विभिन्न कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन बन सकती हैं। ऐसे में इन परियोजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ विकसित किया जाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने अधिकारियों को बताया कि ये सभी बड़ी विकास परियोजनाएं मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और मुख्यमंत्री स्वयं इनकी प्रगति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गति के साथ-साथ निर्माण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जनता को लंबे समय तक इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर नादौन के एसडीएम निशांत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र जुबलानी, खंड विकास अधिकारी वैशाली शर्मा, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपायुक्त को सभी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च
मंडी के भरगांव के डॉ. आशीष ठाकुर बने न्यूरोसर्जन, क्षेत्र मे...
मंडी के भरगांव निवासी डॉ. आशीष ठाकुर ने AIIMS Delhi से विशेषज्ञ शिक्षा प्राप्त की। अब श्री हरिहर हॉस
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि