Post by : Mamta
हमीरपुर शहर में गांधी चौक से अस्पताल चौक तक नो पार्किंग जोन में रोजाना वाहनों के खड़े होने से पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के एक ओर दुकानदारों के अतिक्रमण और दूसरी ओर वाहनों के खड़े होने के कारण लोग मजबूरी में सड़क पर चल रहे हैं। सफेद पट्टी पर या तो दुकानदारों का सामान रखा होता है या कोई वाहन खड़ा होता है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
यातायात पुलिस के बावजूद, शहर में जगह-जगह लगे नो पार्किंग के बोर्डों के बावजूद वाहन चालक अपनी सुविधा अनुसार कहीं भी वाहन पार्क कर शॉपिंग या अन्य कार्य कर रहे हैं। बुधवार दोपहर को गांधी चौक के पास एक कार सड़क के बीच करीब दस मिनट तक खड़ी रही, जबकि कुछ दूरी पर और दो वाहन सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान किसी वाहन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कई दुकानदारों ने बताया कि वाहन पार्किंग की वजह से उनकी रोजमर्रा की दुकानदारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें वाहन हटाने के लिए कहा जाता है, तो वाहन चालक उलझने लगते हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नगर निगम और यातायात पुलिस से नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि शहर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित बन सकें।
नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद ने कहा कि यातायात पुलिस को बोलकर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान करवाए जाएंगे। इसके अलावा, अतिक्रमण वाली जगह पर दुकानदार का सामान पाया गया तो उसे जब्त किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं नो पार्किंग जोन से अपने वाहन हटाएं, ताकि किसी को भी असुविधा न हो और सड़क पर सुरक्षित रूप से पैदल चलने की सुविधा बनी रहे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट