Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
प्रदेश सरकार ने बीपीएल चयन प्रक्रिया के नियमों में अहम बदलाव करते हुए जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब जिन परिवारों के पास पक्का मकान है, वे भी बीपीएल श्रेणी में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले पक्का मकान होने के कारण कई परिवार इस सूची से बाहर रह जाते थे।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिले में बीपीएल चयन प्रक्रिया का पहला चरण 31 दिसंबर 2025 को पूरा कर लिया गया है और इसकी सूचियां खंड स्तरीय समिति द्वारा जारी की जा चुकी हैं। सरकार के निर्देशानुसार अब बीपीएल चयन प्रक्रिया के दूसरे और तीसरे चरण की शुरुआत की जा रही है, जिनमें नियमों को सरल बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में उन परिवारों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें केवल पक्का मकान होने के कारण पहले बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया था। अब ऐसे परिवारों को बहिष्करण नियम से छूट दी गई है और उनकी नई सूची तैयार की जाएगी।
तीसरे चरण में विशेष परिस्थितियों वाले परिवारों को शामिल किया जाएगा। इसमें ऐसे परिवार होंगे जिनमें 27 वर्ष तक के अनाथ सदस्य हों, केवल 59 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग हों और 27 से 59 वर्ष की आयु का कोई सक्षम व्यक्ति न हो। इसके अलावा महिला मुखिया वाले परिवार, जैसे विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त या एकल महिला के परिवार भी बीपीएल सूची में शामिल किए जाएंगे।
पात्र परिवार 25 जनवरी तक अपनी पंचायत में नए आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि खंड स्तरीय समितियां 31 जनवरी तक बीपीएल की अंतिम सूचियां अधिसूचित कर देंगी और सभी योग्य परिवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,