मंडी के सरकाघाट में बड़ा हादसा: एचआरटीसी बस सड़क से नीचे गिरी, कई यात्री घायल
मंडी के सरकाघाट में बड़ा हादसा: एचआरटीसी बस सड़क से नीचे गिरी, कई यात्री घायल

Author : Ramesh Kumar

Jan. 17, 2026 11:21 a.m. 1438

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक एचआरटीसी बस हादसा हो गया। यह दुर्घटना सरकाघाट क्षेत्र के गोभड़ता–निली मार्ग पर समसौह पंचायत के गांव हवाणी के पास हुई। हादसे में बस सड़क से फिसलकर नीचे खेतों में जा गिरी, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार यह बस गोभड़ता से मसेरन होते हुए सरकाघाट की ओर जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे के आसपास अचानक यह दुर्घटना हो गई। उस समय बस में लगभग 15 से 18 यात्री सवार थे। हादसे में चालक को अपेक्षाकृत ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। राहत की बात यह रही कि अधिकतर यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर निजी वाहनों के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को इलाज के लिए सरकाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी, सड़क की स्थिति या किसी अन्य कारण से हुई।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे सामने आए हैं। हाल ही में सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में हुए हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। इन घटनाओं के बाद प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #मंडी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरेश ठाकुर ने दिलाई शपथ रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन चंबा नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम फोन से खुला राज सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए चयन चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वीर कैद