Post by : Himachal Bureau
हमीरपुर। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने जिला हमीरपुर की सभी दस गैस एजेंसियों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए अलग-अलग रूट चार्ट एवं दिन निर्धारित किए हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए जिलाधीश ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिसूचित रूट, दिन और समय के अनुसार ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं।
निर्देशों के अनुसार प्रत्येक गैस एजेंसी अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, एजेंसी कार्यालय तथा गोदाम के बाहर निर्धारित रूट चार्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करेगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यदि किसी क्षेत्र में तय दिन पर किसी कारणवश सिलेंडरों की आपूर्ति संभव नहीं हो पाती है, तो इसकी पूर्व सूचना संबंधित उपभोक्ताओं को देना अनिवार्य होगा। साथ ही, गोदाम में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार बनाए रखने और सभी नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिलाधीश ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले गैस एजेंसी संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर की नई कार्यकारिणी बनी, कई सदस्यों को ...
रोटरी क्लब Jogindernagar की New Team घोषित। मुकेश राणा, रणजीत चौहान समेत 30 सदस्यीय कार्यकारिणी को न
हिमाचल की बेटी काकुल का भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन, प्रदेश क...
Kakul Volleyball Team: शिमला की काकुल का Under-18 Asian Volleyball Championship के लिए भारतीय टीम मे
हिमाचल में बनेगा देश का पहला स्वदेशी बायोचार प्लांट, पर्यावर...
Biochar Plant India: हमीरपुर में देश का पहला स्वदेशी Biochar Plant बनेगा। इससे रोजगार, Carbon Credit
Himachal Monsoon Alert: अगले 3 दिन भारी बारिश, 7 जिलों में म...
Himachal Monsoon Update: 7 जिलों में मानसून पहुंचा। Heavy Rain Alert के बीच कई इलाकों में जलभराव, फस
सोलन के शूलिनी मेले का भव्य समापन, राज्यपाल ने संस्कृति और प...
Shoolini Fair Closing समारोह में राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने संस्कृति, पर्यटन और सामाजिक एकता को बढ़ाव
चंबा में 25 वर्षीय युवती का शव चमेरा-3 डैम में मिला, पूरे इल...
Chamba Missing Girl मामले में 22 जून से लापता 25 वर्षीय युवती का शव चमेरा-3 Dam में मिला। Police जां
ऊना के जवान विशंबर सिंह का निधन, एक ही परिवार ने देश सेवा मे...
Army Soldier Death में ऊना के जवान विशंबर सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन। Heart Attack के बाद परिवार प