हमीरपुर के हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के साश्वत शर्मा ने जेईई मेन पेपर–2 बी में हासिल किया प्रथम स्थान
हमीरपुर के हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के साश्वत शर्मा ने जेईई मेन पेपर–2 बी में हासिल किया प्रथम स्थान

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Feb. 25, 2026 5:14 p.m. 125

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर, हमीरपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों से विद्यालय का नाम रौशन किया है। कक्षा बारहवीं के मेधावी छात्र साश्वत शर्मा ने इस वर्ष जेईई मेन पेपर–2 बी (प्लानिंग) परीक्षा में 98.50 पर्सेंटाइल प्राप्त करते हुए हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। साश्वत की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण बना है।

साश्वत शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, समय का सही उपयोग और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है और यह सिद्ध करती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

इस उल्लेखनीय सफलता के साथ-साथ विद्यालय के पाँच से अधिक विद्यार्थियों ने इस वर्ष जेईई मेन पेपर–2 बी (प्लानिंग एवं आर्किटेक्चर) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। यह उपलब्धि संस्थान की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा समर्पित मार्गदर्शन को दर्शाती है। विद्यालय में विद्यार्थियों के बौद्धिक, नैतिक और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और संकाय सदस्यों के सतत प्रयासों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान के निदेशक इंजीनियर श्री पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्या इंजीनियर श्रीमती नैना लखनपाल और अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा ने साश्वत, उनके अभिभावकों और समस्त शिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर साधना, आचार्यों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है।

विद्यालय प्रबंधन ने यह विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित कर संस्थान तथा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे। साश्वत शर्मा की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बैजनाथ पुलिस ने घर से 32.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया, दो युवकों को गिरफ्तार किया 65 वर्षीय हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस भारत–यूरोपीय संघ संसदीय मैत्री समूह के ग्रुप लीडर बने अनुराग सिंह ठाकुर, संसदीय कूटनीति को मिलेगी नई दिशा रक्कड़ के चामुखा में सरकारी बस और कार की भीषण टक्कर, दो की हालत गंभीर हिमाचल सरकार ने CBSE स्कूलों में खाली पदों की सीधी भर्ती का निर्देश दिया इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान ICC T20 2026 सुपर-8 में बड़ा मुकाबला कुल्लू में भारी भूस्खलन मणिकर्ण-बरशैणी सड़क हुई पूरी तरह बंद ऊना-हमीरपुर मार्ग पर 860 मीटर लंबा नया पुल बनेगा दूरी घटेगी 22 किमी