Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य के साथ निरंतर विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय दबावों और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद सरकार ने विकास कार्यों की गति को नहीं रोका और प्रदेश में विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखा है।
विवेक शर्मा मंगलवार को ग्राम पंचायत बटूही में आयोजित “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। इस अवसर पर बटूही, लोअर बसाल, पनोह, त्यूड़ी और बदोली पंचायतों से संबंधित लगभग 50 जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया, जबकि शेष मामलों को एक सप्ताह के भीतर निपटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हनुमान मंदिर बटूही कंप्रेसर में भवन एवं शैड निर्माण के लिए आठ लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।
अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश शिकायतें जलभराव, राजस्व मामले, बिजली और पेयजल से संबंधित थीं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनहितकारी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंच रहा है, जिससे विकास कार्यों को भी गति मिल रही है।
विवेक शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अब तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत ऊना विकास खंड के पंचायतों के लिए लगभग 80 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसमें विधायक क्षेत्र विकास निधि से 27.20 लाख रुपये, सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत लगभग 13.50 लाख रुपये तथा आपदा प्रभावितों को करीब 21 लाख रुपये की राहत राशि शामिल है। उन्होंने बताया कि उनकी विधायकी के दौरान बदोली ग्राम पंचायत को विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
विधायक ने यह भी बताया कि प्राकृतिक आपदा के बाद राज्य को केंद्र सरकार से अपेक्षित आर्थिक सहायता समय पर प्राप्त नहीं हुई। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान की। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 3 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि वितरित की जा चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान अनेक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। पनोह गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग सोमदत्त ने भूमि बंटवारे (तकसीम) का 30 वर्षों से लंबित मामला उठाया। विधायक ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर तकसीम की प्रक्रिया पूरी की जाए। वहीं, पनोह के अशोक कुमार ने गिरे हुए बिजली तार की समस्या उठाई, जिसे मौके पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया।
स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को भी इस कार्यक्रम में प्रोत्साहन मिला। विधायक ने बीडीओ को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बेचने के लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें सशक्त बनाना प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा और कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका ने भी हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयसीमा तय कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत हुआ और आमजन को यह विश्वास मिला कि उनके समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन ने स्थानीय लोगों में संतोष और आशा की भावना पैदा की।
शिमला के करोड़ों रुपये के एलएसडी केस में कुल्लू होटल मालिक प...
Shimla LSD Drug Case में Kullu के Hotel Owner को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में CCTV फुटेज डिलीट
सोलन में टैंकर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घा...
Solan के Kandaghat में tanker और bike की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घाय
राम चरण की फिल्म पेड्डी का दमदार ट्रेलर रिलीज, फैंस में बढ़ा...
Ram Charan और Janhvi Kapoor की film Peddy का trailer रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई, फ
जेल से कोर्ट ले जाने पर रोक, हिमाचल में अब ऑनलाइन होगी खतरना...
हिमाचल सरकार ने गंभीर अपराधियों की Court पेशी अब Video Conferencing से कराने का फैसला लिया। इससे सुर
नम्होल में बोलेरो से 4 किलो चरस बरामद, कुल्लू के 2 तस्कर गिर...
Bilaspur के नम्होल में पुलिस ने Bolero गाड़ी से 4 किलो चरस पकड़ी। कुल्लू के 2 आरोपी गिरफ्तार, NDPS A
घुमारवीं नगर परिषद में 20 साल बाद भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रे...
Ghumarwin Nagar Parishad Election में BJP ने 20 साल बाद बड़ी जीत दर्ज की। Congress को मंत्री राजेश ध
हिमाचल में 19 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और अंधड़ का अलर्ट...
Himachal Pradesh में 19 मई से मौसम बदलेगा। Rain, Thunderstorm और तेज हवाओं को लेकर कई जिलों में Yell