संजय टंडन ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, पर्यटन और विकास पर चर्चा
संजय टंडन ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, पर्यटन और विकास पर चर्चा

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Feb. 25, 2026 1:17 p.m. 130

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन ने समीरपुर स्थित निवास पर हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

संजय टंडन ने इस दौरान कहा कि प्रो. धूमल का सार्वजनिक जीवन सादगी, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के विकास, संगठन सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रहित के मुद्दों पर उनका दृष्टिकोण हमेशा स्पष्ट, दूरदर्शी और प्रेरणादायी रहा है। ऐसे वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

संजय टंडन ने केंद्र सरकार की आगामी बजट योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने पूर्वोदय राज्यों में मंदिरों और तीर्थ स्थलों के संरक्षण, निर्माण और आवागमन सुविधाओं के विकास के लिए विशेष निवेश का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत पहली बार वैश्विक पर्यावरण संरक्षण सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें दुनिया के अनेक देशों के नेता और मंत्री भाग लेंगे। यह आयोजन पर्यावरण अनुकूल पर्यटन के क्षेत्र में देश की नेतृत्व क्षमता को और मजबूत करेगा।

पूर्वोदय राज्यों में बड़े पर्यटन केंद्र विकसित किए जाएंगे और वहां आवागमन के लिए अनेक ई-बसें चलेंगी। इसके साथ ही भारत को चिकित्सा पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए कई क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अनेक पुरातात्विक स्थलों और ऐतिहासिक स्मारकों को जीवंत और अनुभवात्मक सांस्कृतिक स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

संजय टंडन ने हिमाचल प्रदेश के लिए यह अवसर अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करे, तो हिमाचल प्रदेश पर्यटन और सांस्कृतिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयाँ छू सकता है। उन्होंने कहा, “जहाँ चाह वहाँ राह” — यदि नीति और नीयत दोनों स्पष्ट हों तो प्रदेश पर्यटन और सांस्कृतिक विकास में अग्रणी बन सकता है।

अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से हिमाचल प्रदेश न केवल देश में बल्कि वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर भी अपनी सशक्त और प्रमुख पहचान स्थापित करेगा।

#हिमाचल प्रदेश #राजनीति #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बैजनाथ पुलिस ने घर से 32.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया, दो युवकों को गिरफ्तार किया 65 वर्षीय हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस भारत–यूरोपीय संघ संसदीय मैत्री समूह के ग्रुप लीडर बने अनुराग सिंह ठाकुर, संसदीय कूटनीति को मिलेगी नई दिशा रक्कड़ के चामुखा में सरकारी बस और कार की भीषण टक्कर, दो की हालत गंभीर हिमाचल सरकार ने CBSE स्कूलों में खाली पदों की सीधी भर्ती का निर्देश दिया इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान ICC T20 2026 सुपर-8 में बड़ा मुकाबला कुल्लू में भारी भूस्खलन मणिकर्ण-बरशैणी सड़क हुई पूरी तरह बंद ऊना-हमीरपुर मार्ग पर 860 मीटर लंबा नया पुल बनेगा दूरी घटेगी 22 किमी