हमीरपुर क्षेत्र में सांसद मोबाइल टीम ने आयोजित किए स्वास्थ्य जांच शिविर
हमीरपुर क्षेत्र में सांसद मोबाइल टीम ने आयोजित किए स्वास्थ्य जांच शिविर

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

April 8, 2026 4:37 p.m. 322

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल पर विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अस्पताल-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को उनके निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं, जिससे लोगों को चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ घर के पास ही मिला।

जिला ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों—जैसे सुजानपुर, बड़सर, नादौन, हमीरपुर, ऊना, चिंतपूर्णी, कुटलैहड़, हरोली, कुल्लू, जोगिंदर नगर, सुंदरनगर, घुमारवीं, बिलासपुर, श्री नैना देवी जी, धर्मपुर, जसवां प्रागपुर और चुराह—में आयोजित शिविरों में कुल 844 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 308 पुरुष और 536 महिलाएं शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त 456 लोगों की रक्त जांच भी की गई।

स्वास्थ्य जांच टीम में शामिल डॉक्टर—डॉ पंकज, डॉ मनु प्रिया, डॉ सृजन, डॉ अंजू, डॉ पंकज पटियाल, डॉ अंशु, डॉ अशोक, डॉ विजय, डॉ शिवानी, डॉ प्रदीप, डॉ ऊनीषा, डॉ देवेश, डॉ सुनिधि, डॉ शुगुन और डॉ शशांक—ने मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें निशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं।

जांच के दौरान विभिन्न रोगों का आंकलन किया गया। इसमें 104 मरीज उच्च रक्तचाप, 72 मधुमेह, 161 ऑर्थोपेडिक, 16 स्त्री रोग संबंधी, और 491 अन्य विभिन्न बीमारियों से प्रभावित पाए गए।

डॉक्टरों ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताकर जागरूक किया। उन्होंने बदलते मौसम में खान-पान, जीवनशैली और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, रक्त जांच और रोग पहचान जैसी सुविधाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से जनता में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ रही है और लोगों को नियमित जांच और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #स्वास्थ्य लाभ #हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाएं #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, कोरिया को हराया शिमला पुलिस का बड़ा अभियान, पांच माह में 291 नशा तस्कर गिरफ्तार साच पास के दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में सरकार का बड़ा फैसला शिमला के चौपाल में कहासुनी के बाद चाकू से युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री की माताजी ने पिंक बूथ पर किया मतदान, लोकतंत्र में भागीदारी का दिया संदेश कुल्लू की नदी में बहा बहादुर युवक, दोस्त की जान बचाते हुए गंवाई अपनी जिंदगी हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हिमपात और कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि