Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि दोस्ती का रिश्ता उस समय खून से रंग गया जब गुस्से में आए एक युवक ने अपने ही दोस्त के सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार यह मामला चंबा जिले की ग्राम पंचायत पलूहीं का है। शुक्रवार सुबह बरौर पंचायत के झल्ल गांव के रहने वाले अजय सिंह का शव सड़क के नीचे खून से लथपथ हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने जब सड़क के किनारे खून बिखरा देखा तो तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में ही पुलिस को मामला हत्या का लगा। इसके बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने वहां से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से एक रात पहले अजय सिंह अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी अरुण कुमार ने गुस्से में आकर अजय सिंह के सिर पर पत्थर से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को सड़क के नीचे फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के साथ मौजूद दोनों युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस को अरुण कुमार की संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण मिले, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब इस मामले में मौजूद दूसरे युवक की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव का मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और लोग इस बात से हैरान हैं कि मामूली विवाद ने इतनी बड़ी वारदात का रूप ले लिया।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे