Author : Prem Sagar
बद्दी उपमंडल के माजरू गांव में 3 अप्रैल को श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन हुआ, जो छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केंद्रित था। इस दिन कथा में विशेष रूप से पूतना वध और कृष्ण तथा बलराम के नामकरण की कथा सुनाई गई। व्यास पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य ने भक्तों को विस्तारपूर्वक बताया कि किस तरह कंस की भेजी गई राक्षसी पूतना सुंदर स्त्री का रूप धारण कर विषैला दूध पिलाने आई और बालक कृष्ण ने उसके प्राणों को भी अपने हाथों से समाप्त कर दिया।
पांडित जी ने कहा कि पूतना को भगवान ने माता का स्थान दिया और मोक्ष प्रदान किया। कथा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ था। सभी श्रद्धालु भगवान के चमत्कारिक बाल रूप को देखकर भावविभोर हो गए। इस अवसर पर लोगों ने भजन और कीर्तन के माध्यम से भगवान की स्तुति की और कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और आसपास के गांवों से आए भक्त उपस्थित हुए।
कथा में महर्षि गर्ग द्वारा कृष्ण और बलराम का नामकरण भी सुनाया गया। उन्होंने बताया कि कृष्ण को यदुवंशियों को जोड़ने और बलराम को उनके बल के अनुसार नाम दिया गया। कृष्ण और बलराम के नामकरण का यह विशेष समारोह नंदराय के घर में गुप्त रूप से हुआ था। कथा सुनने वाले सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक भगवान के बाल रूप और उनकी लीलाओं का आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण, आरएल मोहिल, अच्छरपाल कौशल, बंत सिंह, दलीप सिंह, संजय शर्मा, बंसत सिंह, राम कोल नंबरदरा, सुराज माजरा, अमर चंद, दीपू और रामलाल सहित कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। महिलाओं और बच्चों ने भी कथा का श्रवण किया और पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस आयोजन से न केवल धार्मिक भावनाओं को बल मिला, बल्कि युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिला।
अंपायर के फैसले पर नाराजगी दिखाना पड़ा भारी, अभिषेक शर्मा पर...
IPL Match में Abhishek Sharma पर Code of Conduct उल्लंघन पर fine, 25% match fee कटी, 1 demerit point
बंजार के टील बारधार में पहली बार महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोग...
बंजार टील बारधार में Women Cricket Competition का आयोजन, ISD द्वारा Climate Change और Women Empowerm
कांगड़ा के नगरोटा बगवां में 180 करोड़ की लागत से बड़े पर्यटन...
नगरोटा बगवां में 180 करोड़ की लागत से बन रहा International Hotel, Musical Fountain और Banquet Hall,
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ज्वालामुखी में चरस के साथ पूर्व ...
Jwalamukhi में पुलिस ने 71 ग्राम चरस के साथ पूर्व पार्षद के बेटे को गिरफ्तार किया। NDPS Act के तहत क
अटल टनल और लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने ...
Himachal Pradesh में Atal Tunnel पास Avalanche की चेतावनी जारी। Tourists और locals के लिए मौसम अलर्ट
हिमाचल के युवा खिलाड़ी आर्यन परमार ने पैरा कबड्डी में गोल्ड ...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश
IGMC शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन, अब PET S...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश