Author : Rajesh Vyas
देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए आज 27 जनवरी 2026 एक अहम दिन बन सकता है। बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने इस दिन देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल का मुख्य असर खासतौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (सरकारी बैंक) पर पड़ सकता है। गौरतलब है कि 25 जनवरी रविवार और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण बैंक लगातार तीन दिन बंद रह सकते हैं। ऐसे में आम लोगों के बैंक से जुड़े जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है।
यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले की जा रही है। UFBU देश की नौ प्रमुख बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की यूनियनों का संगठन है। इस संगठन ने 23 जनवरी 2026 को हड़ताल की घोषणा की थी। यूनियनों का कहना है कि सरकार से कई बार बातचीत के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, इसलिए उन्हें हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा।
बैंक कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग है कि बैंकों में भी साप्ताहिक पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाए। वर्तमान में बैंक महीने में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों में कर्मचारियों को काम करना पड़ता है। यूनियनों का कहना है कि जब RBI, LIC, GIC, Stock Exchange और सरकारी दफ्तर पहले से ही पांच दिन का कार्य सप्ताह अपना चुके हैं, तो बैंकों को इससे अलग क्यों रखा जाए।
मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। इसी कारण बैंक कर्मचारी नाराज हैं और हड़ताल कर रहे हैं।
अगर आज 27 जनवरी को हड़ताल होती है, तो सरकारी बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह या आंशिक रूप से ठप रह सकता है। चेक क्लीयरेंस, कैश जमा-निकासी, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट और अन्य शाखा से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों को जरूरी बैंकिंग काम निपटाना है, उन्हें पहले ही तैयारी कर लेनी चाहिए।
हालांकि, एटीएम, Internet Banking और Mobile Banking सेवाएं आमतौर पर चालू रहती हैं, लेकिन तकनीकी कारण या स्टाफ की कमी के चलते कुछ सेवाओं में देरी हो सकती है।
इस हड़ताल का मुख्य असर सरकारी बैंकिंग सेवाओं पर रहेगा। बड़े निजी बैंक जैसे HDFC Bank, ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank सामान्य रूप से खुल सकते हैं। हालांकि, कुछ पुराने निजी बैंक या सहकारी बैंकों में आंशिक असर देखने को मिल सकता है।
UFBU ने स्पष्ट किया है कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू होने से कामकाज पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। यूनियन ने यह भी कहा कि कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना लगभग 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं, ताकि कुल साप्ताहिक कार्य समय पूरा हो सके। उनका मानना है कि इससे कर्मचारियों का तनाव कम होगा और काम की गुणवत्ता बेहतर बनेगी।
ऐसे में आम लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे आज ही अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा लें, ताकि हड़ताल के दौरान किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज