स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर पार्टी में धमाका, 10 लोगों की दर्दनाक मौत
स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर पार्टी में धमाका, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Post by : Himachal Bureau

Jan. 1, 2026 3:16 p.m. 296

दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वैलेस कैंटन में स्थित प्रसिद्ध क्रैन्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट में नए साल का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब एक बार में आयोजित न्यू ईयर पार्टी के दौरान जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार धमाका रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब बार में बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मना रहे थे।

धमाके के तुरंत बाद बार में आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। आग और धुएं के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए, जिन्हें निकालने में राहत दलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

रेडियो टेलीविजन सुइस (आरटीएस) ने वैलेस कैंटोनल पुलिस के हवाले से बताया कि फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में किसी साजिश की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीमें सबूत जुटाने में लगी हुई हैं।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिया है। नए साल के जश्न के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जिस पर अब प्रशासन गंभीरता से विचार कर रहा है।

#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #विश्व समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
कांगड़ा में सड़क हादसा, ओवरटेकिंग के दौरान ट्रैक्टर चालक ने खोया संतुलन बनोगी कोठी में देव रथ खींचने का दृश्य बना आकर्षण, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा जवानों के अपमान पर हिमाचल देव सेना का बड़ा बयान, दोषियों पर कार्रवाई की मांग हिमाचल दिवस पर सीएम सुक्खू ने राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित 79वें हिमाचल दिवस पर किन्नौर में भव्य समारोह, सीएम सुक्खू ने की बड़ी घोषणाएं किन्नौर के कल्पा में सीएम सुक्खू का दौरा, स्कूल और हॉस्टल निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए ऊना के दुलैहड़ गांव में 27 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान, जांच जारी पूण्डीर ऋषि के नए पालसरा बने हीरालाल, सैंज घाटी में खुशी और आस्था का माहौल