Post by : Himachal Bureau
ऊना जिला क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। टीबी मुक्त ऊना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2026 तक जिले की सभी 215 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त घोषित करने का संकल्प लिया है। आधुनिक तकनीक, सशक्त योजनाओं और जनभागीदारी के बल पर यह अभियान निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत समय पर जांच, निःशुल्क इलाज, पोषण सहायता और व्यापक जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। ऊना जिला इस विजन को ज़मीन पर उतारने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा के अनुसार जिले में टीबी जांच की दर में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्ष 2015 में जहां प्रति लाख जनसंख्या पर केवल 655 लोगों की जांच होती थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 5063 प्रति लाख तक पहुंच गया है, जो तय लक्ष्य से भी अधिक है। वर्तमान में जिले के पांच अस्पतालों में अत्याधुनिक तकनीक से टीबी की जांच की जा रही है।
वर्ष 2024 में 29,176 संभावित रोगियों की जांच की गई, जिनमें 802 टीबी मरीजों की पहचान हुई। वहीं वर्ष 2025 में अब तक 31,059 लोगों की जांच हो चुकी है, जिनमें 530 मामलों की पुष्टि हुई है। शीघ्र पहचान और समयबद्ध उपचार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
अब तक जिले की 105 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त घोषित किया जा चुका है, जबकि वर्ष 2025 में 163 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित करने की प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से गांव-स्तर पर जागरूकता फैलाकर रोग की समय पर पहचान सुनिश्चित की जा रही है।
जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में 81,798 एक्स-रे किए जा चुके हैं और वर्ष 2026 में एक लाख से अधिक एक्स-रे करने का लक्ष्य है। उच्च जोखिम वाली आबादी की सर्वाधिक जांच के लिए ऊना को राज्य स्तर पर दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया है।
सभी टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये और गंभीर रोगियों को मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के अंतर्गत अतिरिक्त 1500 रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही निक्षय मित्रों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा रोगियों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान को जिले में पूरी गंभीरता के साथ लागू किया जा रहा है। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और समाज के संयुक्त प्रयासों से ऊना जिला तय समय से पहले टीबी मुक्त बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहा है।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज