Post by : Himachal Bureau
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को ऊना जिले की हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़ेड़ा में नवनिर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए कुल 1.14 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई थी, जिसमें से पहले चरण में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। दूसरे चरण में भवन के दूसरे तल का निर्माण किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब तक करीब 300 ट्यूबवेल स्थापित किए जा चुके हैं। इन ट्यूबवेल्स की रिमॉडलिंग पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही 135 करोड़ रुपये की लागत से विभोर साहिब जल योजना की रिमॉडलिंग भी की जाएगी, जिससे क्षेत्र को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंडोगा क्षेत्र में वनखंडी के समीप रेस्ट हाउस के पास करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से रोप-वे परियोजना शुरू की जाएगी। यह रोप-वे होशियारपुर सीमा से पंडोगा तक बनाया जाएगा और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत पंडोगा स्थित कम्युनिटी सेंटर भवन से की जाएगी। इसके अलावा बाथू क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये की लागत से टूल रूम का निर्माण किया जाएगा, जबकि टाहलीवाल में विद्युत आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि रोड़ा क्षेत्र तेजी से विकास की नई डेस्टिनेशन बन रहा है। यहां ट्रैफिक पार्क, 5 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर, 13.50 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट और 10 करोड़ रुपये की लागत से रनिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का कार्यालय अगले 15 दिनों के भीतर स्थापित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही हरोली विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे हरोली प्रदेश का पहला पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी वाला विधानसभा क्षेत्र बनेगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, राजेश पराशर, अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, संदीप अग्निहोत्री, कप्तान शक्तिचंद सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज