Post by : Himachal Bureau
अंब मुख्यालय में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फेरी वाले की चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। यह घटना अंब-ऊना रोड पर सामने आई, जहां फेरी वाला नंदपुर से अंब की ओर अपनी मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक का सामान बांधकर आ रहा था। मोटरसाइकिल के पीछे बंधे प्लास्टिक के सामान में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी।
नंदपुर क्षेत्र में मौजूद कुछ लोगों ने जब मोटरसाइकिल के पीछे जलता हुआ सामान देखा, तो उन्होंने फेरी वाले को इशारा कर रुकने की कोशिश की, लेकिन वह बिना रुके आगे बढ़ता रहा। इसी दौरान पक्का परोह के पास सड़क किनारे तैनात हाईवे ट्रैफिक पुलिस की टीम की नजर भी जलते हुए सामान पर पड़ गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत अपनी गाड़ी मोड़ी और मोटरसाइकिल का पीछा शुरू कर दिया।
हाईवे ट्रैफिक पुलिस ने हूटर बजाकर और इशारों से चालक को रुकने का संकेत दिया, ताकि किसी बड़े हादसे को समय रहते रोका जा सके। बताया जा रहा है कि पीछे आग लगी होने के बावजूद मोटरसाइकिल चालक पुलिस वाहन को देखकर घबरा गया और रुकने के बजाय तेज रफ्तार से वाहन चलाने लगा। इससे खतरा और भी बढ़ गया, क्योंकि सड़क पर अन्य वाहन और लोग भी मौजूद थे।
अंब में प्रताप नगर के पास पुलिस ने ओवरटेक कर मोटरसाइकिल को सुरक्षित तरीके से रुकवा लिया। इसके बाद चालक को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पुलिस कर्मियों ने तुरंत जलते हुए प्लास्टिक के सामान को मोटरसाइकिल से अलग किया और आग पर काबू पाया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ की सराहना की है।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे