ऊना हादसा, नम आंखों से मासूम को दी अंतिम विदाई, सुरक्षा में चूक पर भड़के लोग
ऊना हादसा, नम आंखों से मासूम को दी अंतिम विदाई, सुरक्षा में चूक पर भड़के लोग

Post by : Himachal Bureau

March 11, 2026 2:39 p.m. 983

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रैंसरी गांव में हुए दर्दनाक स्कूल बस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक की लहर में डुबो दिया है। हादसे में अपनी जान गंवाने वाली मासूम बच्ची को मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। इस दुखद घड़ी में पूरा गांव उमड़ पड़ा और हर आंख से आंसू छलक रहे थे। मासूम की अंतिम यात्रा में केवल परिजन ही नहीं, बल्कि भारी संख्या में ग्रामीण और अन्य स्कूली बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए।

ऊना के उपायुक्त  जतिन लाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है, लेकिन गांव में पसरा सन्नाटा इस गहरे जख्म की गवाही दे रहा है।अंतिम विदाई के दौरान वहां मौजूद अभिभावकों का गुस्सा स्कूल बसों की सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही को लेकर भी फूट पड़ा।

ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि परिवहन नियमों के अनुसार स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाली बसों में चालक के साथ एक परिचालक का होना अनिवार्य है, लेकिन निजी स्कूल प्रबंधन लागत बचाने के चक्कर में इन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अभिभावकों ने इसे गंभीर अपराध करार देते हुए प्रशासन से मांग की है कि केवल चालक ही नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान जोखिम में न पड़े।

इस हादसे का शिकार हुई दूसरी बच्ची का उपचार फिलहाल ऊना के सरकारी अस्पताल में जारी है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उसकी स्थिति पर निरंतर निगरानी रख रही है। दूसरी ओर, रक्कड़ कॉलोनी स्थित संबंधित निजी स्कूल में मंगलवार को शोक स्वरूप अवकाश घोषित किया गया। स्कूल परिसर में दिवंगत बच्ची की स्मृति में उसकी तस्वीर लगाई गई, जहां शिक्षकों और स्टाफ ने मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासन अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रहा है और स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की व्यापक जांच शुरू कर दी गई है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #हिमाचल प्रदेश पुलिस #ऊना
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, कोरिया को हराया शिमला पुलिस का बड़ा अभियान, पांच माह में 291 नशा तस्कर गिरफ्तार साच पास के दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में सरकार का बड़ा फैसला शिमला के चौपाल में कहासुनी के बाद चाकू से युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री की माताजी ने पिंक बूथ पर किया मतदान, लोकतंत्र में भागीदारी का दिया संदेश कुल्लू की नदी में बहा बहादुर युवक, दोस्त की जान बचाते हुए गंवाई अपनी जिंदगी हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हिमपात और कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि