Author : Beli Ram Ani, District Kullu
आनी के लढागी स्थित दीपक पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान ग्राम पंचायत ममता ठाकुर और चंद्रा ठाकुर के मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित होकर दीप प्रज्वलन से किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने अतिथियों का पारंपरिक वाद्य और फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ पेश कीं, जिसमें देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, डांडिया, एकल नृत्य और नाट्य प्रस्तुति शामिल थीं, जिससे दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य दलीप ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यालय की उपलब्धियों को साझा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय में शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 51 विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। नर्सरी में मुस्कान, पलक, मनत, अनन्या; एल.के.जी में एलीना, तनक, भूपेश, चाहत; यू.के.जी में गौरव; प्रथम कक्षा में श्रेया, ध्रुव; दूसरी कक्षा में भावनी, एनिया, याफिया; तीसरी कक्षा में दुष्यंत; चौथी कक्षा में आयुष; पाँचवीं कक्षा में यशिका, मृदुल; छठी कक्षा में उर्वशी; सातवीं कक्षा में पवन और आठवीं कक्षा में विक्रांत को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार सानिया ठाकुर को दिया गया।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस समारोह ने छात्रों में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार किया।
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न