राजगढ़ सिरमौर में 26 मई को 12 पंचायतों में त्रिस्तरीय मतदान तैयारी पूरी
राजगढ़ सिरमौर में 26 मई को 12 पंचायतों में त्रिस्तरीय मतदान तैयारी पूरी

Author : Gopal Dutt Sharma

May 25, 2026 10:46 a.m. 1421

राजगढ़, सिरमौर: राजगढ़ विकास खंड में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण का मतदान 26 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए आज राजगढ़ से 64 पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री सहित उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। पहले चरण में मतदान होने वाली 12 पंचायतों में शामिल हैं: टाली भुज्जल, देवठी मझगांव, कोटला बांगी, कड़ोली दौची, नेहरटी बघोट, शिलांजी, थैना बसोतरी, वाहन, छोगटाली, नेहरपाब, काथली भरण और हाब्बन।

प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, परिवहन, मतदान सामग्री वितरण और कर्मचारियों की तैनाती सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। पोलिंग पार्टियां कल अपने केंद्रों की स्थापना करेंगी और आवश्यक तैयारियां पूरी करेंगी।

निर्वाचन अधिकारी पंचायती राज कुलदीप ठाकुर ने मतदान सामग्री वितरण केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बसों की व्यवस्था से लेकर मतदान सामग्री तक हर प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से संचालित की गई है ताकि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

राजगढ़ प्रशासन का दावा है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाई जाएगी। अब सभी की निगाहें 26 मई को होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जहां ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #भारत समाचार #सिरमौर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता