Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में स्थित नाहन-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। खजुरना पुल के समीप आलू की बोरियों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी पर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समय के लिए दहशत में आ गए।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब नौ बजे के आसपास हुआ। बोलेरो वाहन मालोवाला क्षेत्र से नाहन की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरी ओर से आलू से भरा ट्रक पांवटा साहिब की दिशा में आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही ट्रक खजुरना पुल के नजदीक पहुंचा, अचानक उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया।
बताया जा रहा है कि सामने बोलेरो वाहन होने के बावजूद ट्रक चालक ने अंतिम क्षण तक हादसे को टालने की पूरी कोशिश की। चालक ने ट्रक को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास भी किया ताकि सीधी टक्कर से बचा जा सके, लेकिन ट्रक में अधिक वजन और तेज रफ्तार होने के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और सीधे बोलेरो पर पलट गया।
इस दर्दनाक सड़क हादसा में बोलेरो गाड़ी पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बोलेरो में सवार चालक, एक महिला और एक बच्चा समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। वहीं ट्रक चालक और परिचालक को चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान मारकंडा पुल क्षेत्र के एक स्थानीय युवक ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और अपनी निजी गाड़ी में घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि ट्रक चालक ने सूझबूझ न दिखाई होती तो यह हादसा और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता था। चालक लगातार वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश करता रहा, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। इस घटना के कारण नेशनल हाईवे 7 पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल करवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट