Post by : Himachal Bureau
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हिमाचल प्रदेश की वादियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। इस हिमपात से जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई है, वहीं लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे किसानों और बागवानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। करीब 90 दिनों बाद हुई यह बर्फबारी धरती के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है।
लाहुल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कुफरी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने कड़े तेवर दिखाए हैं। कई इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। पूरे प्रदेश में शीतलहर का असर देखा जा रहा है और तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है।
इस बर्फबारी से पर्यटन और कृषि जगत में उत्साह का माहौल है। कुफरी, नारकंडा और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे होटल और पर्यटन कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी। वहीं, सेब उत्पादक बागवानों के लिए यह हिमपात फसल की गुणवत्ता और बेहतर पैदावार के लिहाज से बेहद लाभकारी माना जा रहा है।
हालांकि, बढ़ती ठंड और बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। मनाली क्षेत्र में रेड अलर्ट जैसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने लोगों व पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर