Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
शिमला को बेसहारा पशु मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान अपेक्षा से कहीं अधिक व्यापक रूप लेता जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा किए गए सर्वेक्षण में जहां जिले में कुल 272 बेसहारा पशुओं की पहचान की गई थी, वहीं अभियान के दौरान यह संख्या बढ़कर 472 तक पहुंच गई है। अब तक जिला प्रशासन द्वारा 472 बेसहारा पशुओं को सुरक्षित रूप से सड़कों के किनारे से रेस्क्यू कर विभिन्न गौसदनों तक पहुंचाया जा चुका है।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है कि अभियान शुरू होने के बाद ही जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य 01 जनवरी 2026 तक शिमला जिले को पूर्ण रूप से बेसहारा पशु मुक्त बनाना था। इस लक्ष्य की दिशा में कार्य करते हुए प्रशासन ने पहले चरण में चिन्हित किए गए 272 बेसहारा पशुओं को सफलतापूर्वक गौसदनों तक पहुंचा दिया था।
उपायुक्त ने कहा कि इसके बावजूद भी लगातार नई सूचनाएं मिलती रहीं और सड़कों पर और अधिक बेसहारा पशु दिखाई देने लगे। 28 जनवरी तक चलाए गए अभियान के तहत कुल 472 बेसहारा पशुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने इसे प्रशासन की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि पशुधन हमारी अमूल्य धरोहर है और इन्हें बेसहारा छोड़ना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने अपने पशुओं को छोड़ा है, वे स्वयं आगे आकर उन्हें वापस ले जाएं। सर्दियों के मौसम में बेसहारा पशुओं की जान जाने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, ऐसे में यह और भी गंभीर विषय बन जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही लोगों ने देखा कि जिला प्रशासन बेसहारा पशुओं को रेस्क्यू कर रहा है, कुछ लोग इस जिम्मेदारी से बचने के लिए अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ने लगे, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अपने पशु को सड़कों पर छोड़ता है, तो इसकी सूचना तुरंत उपायुक्त कार्यालय को दी जाए। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
अभियान के तहत पशु पालन विभाग के अधिकार क्षेत्र के अनुसार जिले के विभिन्न हिस्सों से बेसहारा पशुओं को रेस्क्यू किया गया है। शिमला शहर क्षेत्र से पांच बेसहारा पशुओं को गौसदन सुन्नी और गौसदन टुटू में पहुंचाया गया। ठियोग क्षेत्र से 118 बेसहारा पशुओं को छैला, मतियाना, शिलारू, कोटखाई और कलबोग क्षेत्रों से रेस्क्यू कर घुंड बलसन वासी गौसदन बलघर, श्री कृष्णा गौशाला मल्कू माजरा बद्दी और हांडा कुंडी कैटल सेंचुरी नालागढ़ भेजा गया।
इसी प्रकार ज्यूरी क्षेत्र के अंतर्गत 175 बेसहारा पशुओं को नारकंडा, ओडी, ज्यूरी, कंडयाली, तकलेच, पिपटी, बधाल, नगर परिषद रामपुर और कुमारसैन क्षेत्रों से रेस्क्यू कर ज्यूरी के विभिन्न गौसदनों, श्री कृष्ण गौशाला मल्कू माजरा बद्दी तथा हांडा कुंडी कैटल सेंचुरी नालागढ़ जिला सोलन पहुंचाया गया।
रोहड़ू क्षेत्र से 51 बेसहारा पशुओं को नगर परिषद रोहड़ू, मेंहदली, समाला, हाटकोटी और जुब्बल क्षेत्रों से रेस्क्यू कर रोहड़ू के गौसदन में छोड़ा गया। वहीं चौपाल क्षेत्र से 123 बेसहारा पशुओं को नेरवा बाजार और चौपाल क्षेत्र से रेस्क्यू कर जिले के विभिन्न गौसदनों में सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बेसहारा पशु मुक्त जिला बनाने की यह मुहिम आगे भी सख्ती और संवेदनशीलता के साथ जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य केवल पशुओं को सड़कों से हटाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और संरक्षित जीवन प्रदान करना है। इस अभियान में आम जनता के सहयोग को भी बेहद आवश्यक बताया गया है, ताकि शिमला जिला वास्तव में बेसहारा पशु मुक्त बन सके।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं
पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर ...
पालमपुर में KVA Training Program के तहत किसानों को Management, FPO, Nutrition Garden और Modern Farmi
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में